Barabanki में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से मां और 3 बेटियों की मौत | Accident News

Barabanki, accident news

Share This Article

Barabanki में दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी 3 बेटियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी नगर में देर शाम हुई। मृतकों की पहचान 39 वर्षीय किरण देवी पाल, उनकी सात वर्षीय जुड़वा बेटियों कनिष्का और अनुष्का तथा पांच वर्षीय काव्या के रूप में हुई है।

परिवार मूलरूप से बहराइच का रहने वाला था और गांधी नगर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, किरण देवी लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। वह मानसिक रूप से परेशान रहा करती थी। घटना के वक्त परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया अपने पिता के साथ बाजार गई थी। जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आने से चारों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के वक्त राम तेजपाल अपनी 12 वर्षीय बड़ी बेटी रिया को लेकर बाजार गए हुए थे। घर पर किरण अपनी तीन छोटी बेटियों के साथ थीं। इसी दौरान महिला और तीनों बच्चियां ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मां और तीन बहनों की मौत से परिवार की सबसे बड़ी बेटी भी गहरे सदमे में है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Basti में 16 नवंबर से स्व-जनगणना अभियान, मोबाइल से घर बैठे दर्ज करें परिवार की जानकारी | Census 2027

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This