UP Homeguard Final Result: शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें कुल 41,424 पदों के लिए करीब 25.32 लाख लोगों ने आवेदन किया था। होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने 18 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और दक्षता परिक्षा के कई चरणों के बाद सफल अभ्यार्थियों की जिलावार मेरिट सूची घोषित कर दी गई।
लगभग 25.32 लाख लोगों ने किया था आवेदन
भर्ती बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसमें प्रदेश भर से करीब 25.32 लाख अभ्यार्थियों ने आवेदन किया, जिसके बाद 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के 74 जिलों में 6 पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा के बाद बोर्ड ने 28 जून 2026 को कटऑफ जारी कर 1,07,221 अभ्यार्थियों को दस्तावेज की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया, जिसकी प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच पूरी की गई। जिसके बाद इसमें सफल अभ्यार्थियों के लिए 15 से 26 सितंबर 2026 के बीच शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी आयोजित की गई। जिसमें चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 41,424 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।
कैसे देखें रिजल्ट
होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और दक्षता परिक्षा के कई चरणों के बाद भर्ती बोर्ड के अनुसार आरक्षण नियमों और नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर पारदर्शी तरीके से सफल अभ्यार्थियों की जिलावार मेरिट सूची घोषित कर दी गई, जिससे अभ्यार्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में चेज किया 351 रनों का टारगेट

